क्र.(१) रोजगार सहायक सरपंच एवं सचिव ग्राम पंचायत धोबीटोला माल जनपद पंचायत कुरई जिला सिवनी मध्य प्रदेश क्रमांक (2) सब इंजीनियर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा उप संभाग कुरई जिला सिवनी मध्य प्रदेश क्रमांक (३) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरई जिला सिवनी मध्य प्रदेश एवं क्रमांक (4) पी सी ओ स्वयं जांच अधिकारी जनपद पंचायत कुरई जिला सिवनी मध्य प्रदेश इस प्रकार से ठेकेदारों के बिलों सहित सभी अनावेदको पर एफ आई आर कराकर या विभागीय जांच से शासन के लाखों रूपयो की हानि वापस लेने हेतु एवं जनहित के नास पर कठोर कार्रवाई की आवश्यकता बनी हुई है,
क्योंकि भ्रष्टाचार पर सारे रिकॉर्ड तोड़कर 70 %या 80% या इससे भी ज्यादा की राशि बचाकर "अंधेर गर्दी का राज" चलाते हुए विभाग द्वारा सामूहिक भ्रष्टाचार अपने-अपने हिस्से को लेकर लाभान्वित होने का "उल्लू सीधा" किया गया है।
उक्त शिकायत जिला अध्यक्ष जिला सिवनी मध्य प्रदेश को दिनांक 14.10.2024 में प्रस्तुत की जा चुकी है और नियम अनुसार जिला पंचायत अधिकारी सिवनी को कार्यवाही की गर्ज से दी गई है। इसमें आज समाचार के प्रकाशित करने तक में कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है।
अतः सिद्ध होता है, कि क्या ग्राम क्या ब्लॉक क्या जिला एवं भोपाल के अधिकारी तक इसमें स्वयं जिम्मेदार और दोषी हुए हैं, क्योंकि मुख्य सचिव के माध्यम से मध्य प्रदेश शासन एम पी मंत्रालय को भोपाल वल्लभ भवन मध्य प्रदेश को शिकायत प्रकरण प्रेषित दिनांक 16/ 11/2024 से दिया जा चुका है।
इस प्रकार भ्रष्टाचार की अंधेर गर्दी से जनता डरती हुई, अपनी प्रार्थना द्वारा इसे बचाने और न्याय, पूरी आसमानी न्याय की आवाज को बुलंद कर रही है। जनता को देश की पड़ी है और समाचार के लेखक को जनता की जन जागृति की पड़ी है।
अब जनता जगह-जगह ऊपर वाले मालिक और नीचे वाले भ्रष्ट प्रशासन की चर्चा घरों घर, चौक , चौराहो, में हो रही है। इससे आसमानी न्याय घटित होने लगा है। यह बात कुरई की जनता को भली भांति पता है। ऐसे यहां और लिखना आवश्यक नहीं है।
पंचायत विभाग केवल भ्रष्टाचार को आपस में भोपाल तक कमीशन बांटते हुए शासन प्रशासन और ऊपर वाले से नहीं डर रहा है। लेकिन जब कोई भ्रष्टाचारी अचानक नागपुर जाकर लूट के लाखों रुपए चिकित्सक को देते हुए मौत के हवाले हो जाता है । तब श्मशान वैराग्य एवं ज्ञान की सभी को पर्वस रूप से ज्ञान होता है। की "काया तेरी है नहीं, माया कहां से होय! संतों की वाणीं से भक्ति करो, इन दोनों को खोय"!! थोड़ी सी देर में फिर भ्रष्टाचार से डर छोड़कर सभी प्याले में डूब कर, भुलाकर उसी धड़ले की भ्रष्टाचारी चाल पर चलने लगते हैं।
सावधान करना अच्छे आदमी का काम होना चाहिए इसलिए इस प्रकार ऊपर वाला श्मशानी वैराग्य का डोज बढ़ाता जाएगा। शायद इसी को पाप के घड़े फूटना कहा जाता है। अतः भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी हमेशा हारते ही हैं। केवल और केवल **सत्यमेव जयते** ही विजयी होता है । कृपया सोच समझकर जनता को अपना कोई तो सुधार कर ही लेना चाहिए। आखिर इस विचित्र स्थिति को जनता झेलते झेलते झेलम सिंह बन गई है। इसलिए ऊपर वाला भी अपना परिवर्तन चक्र चला रहा है।
कृपया अपनी सच्चाई पर ध्यान रखें। बने रहे आगामी समाचार डीडी इंडिया न्यूज़ के साथ।
**सुशील चौरसिया जी की रिपोर्ट**