सिवनी में भी अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया--एटक यूनियन
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक के तत्वाधान में जिला मुख्यालय िसवनी के अंबेडकर चौक में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस सभी मेहनतकश जनता और मध्यान भोजन कर्मी घरेलू कामगार यूनियन किसान सभा नौजवान फेडरेशन महिला फेडरेशन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायक कार्य यूनियन आदि के मेहनत कर्मियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस डॉं आंबेडकर चौक कचहरी के पास में बड़े उत्साह के साथ कामरेड डीडी वासनिक की अध्यक्षता एवं मजदूर नेता कामरेड राजेंद्र जैसवाल के मुख्य आथित्य में मनाया गया जिसे एटक नेता ओमप्रकाश बोर्ड डॉक्टर बी सी ओके एडवोकेट अहमद शाहिद कुरेशी किरण प्रकाश एडवोकेट सुरेंद्र बारमाते गायत्री बाजपेई धीरज प्रसाद गजभिए पवन कुमार सनोडिया मंजू ककोड़िया आदि ने संबोधित किया और बताया कि कार्ल मार्क्स के सिद्धांतों के अनुरूप सबसे पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाया गया था तभी से सारी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसे मेहनतकश मजदूर और कलम के मजदूर मिलकर भाईचारे से बनाते हैं।
इसी तरह इस मजदूर दिवस को त्योहार के रूप में बहराइ कोस्ट गार्ड यूनियन बहराइ के तत्वाधान में सभी श्रमिकों ने मिलकर पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ककोड़िया के मुख्य अतिथि के रूप में एवं कामरेड तीरथ प्रसाद गजभिए की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसे विजय उइके जागेश्वर परते नीला जी सोनवाने आदि ने संबोधित किया और सभी मजदूरों को अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ने का आवाहन किया पश्चात प्रीति भोज उपरांत अगले वर्ष सब मिलकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस मना कर शोषण के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेकर सभा की समाप्ति की गई।
प्रेषक
कामरेड डीडी वासनिक संरक्षक एटक यूनियन जिला सिवनी मध्य प्रदेश
सिवनी एवं यीशु प्रकाश मीडिया प्रभारी सिवनी मध्य प्रदेश दिनांक 1 मई मजदूर दिवस सिवनी।
(डीडी इडिया न्यूज़ सिवनी बरघाट)
