80 90 एवं 100% का भ्रष्टाचार हो रहा है।
लोकतंत्र में लोक हित शिशक- शिशक कर रो रहा है ।।
गंभीर शिकायत दिनांक 15/04/ 2025 में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बरघाट जिला सिवनी मध्य प्रदेश को बरघाट ब्लॉक की सभी पंचायतो में बनाए गए खेल मैदानो की जांच पर गंभीर कार्यवाही की मांग की गई है, क्योंकि इसमें 90 से 100% तक का अति गंभीर महा भ्रष्टाचार हुआ है।
इसीलिए उक्त शीर्षक सार्थक है। यदि एक ब्लॉक में एक बटे दो डेढ़ करोड़ रुपए का लगभग भ्रष्टाचार हुआ है। इसी अनुमान से सिवनी जिले के सभी पंचायत में 12 करोड़ रूपों के लगभग का महा भ्रष्टाचार होना निश्चित है । खेल मैदान समतलीकरण कार्य में राष्ट्रीय योजना मनरेगा का यह हाल है तो अन्य निर्माण कार्यों में क्या होगा?
हमारे प्यारे मध्य प्रदेश मे पंचायत का भ्रष्टाचार अरबो रुपए का आंकड़ा पार करने पर अमादा हो रहा है।
खेल मैदान में छात्रों के साथ अन्याय करते हुए खुल्लम-खुल्ला भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन जनता अपने बच्चों के भविष्य के लिए खेल मैदान को शहीद कर अपने हाथ मल रही है इतना ही नहीं अब जनता शासन एवं प्रशासन को ऊपर वाले से प्रार्थना कर रही है और जनता की प्रार्थना एवं आह कभी व्यर्थ नहीं जाती है। परिणाम शीघ्र घटित हो रहे हैं भ्रष्टाचारी खोपड़ी आसमानी न्याय पर ध्यान नहीं देती है और भ्रष्टाचार की राशि को खर्च करके अपने परिवार को या अपने आप को बचाकर खैर मनाती है। जबकि भारत की जनता प्रार्थना कर रही है जनता आपस में चर्चा करते हुए ईश्वर अल्लाह की दुहाई देते हुए भ्रष्टाचारियों पर आसमानी आफत की कार्यवाही की चर्चा आपस में शेयर कर रही है और अब जनता का पैसा अब भ्रष्टाचारियों के लिए जहर बनता जा रहा है ।
यह आसमानी न्याय की पुकार है।
बने रहे डीडी इंडिया न्यूज़ के साथ
नगर बरघाट जिला सिवनी मध्य प्रदेश से" एस दास "की रिपोर्ट
