फर्जी प्रमोशन से शासन की लूट का तमाशा अंधेर गर्दी का जीता जागता उदाहरण है।

फर्जी प्रमोशन से शासन की लूट का तमाशा। उक्त शीर्षक अंधेर गर्दी का जीता जागता उदाहरण है। जिस पर यह खोजी पत्रकारिता की तीसरी किस्त है। इसमें तत्कालीन जिला पंचायत अधिकारी (प्रियंका दास) जिला सिवनी का पत्र क्रमांक/4455 सिवनी दिनांक 7/10/ 2014 में आदेश क्रमांक /7989 दिनांक 04/03 /2014 के अनुसार अध्यापक से वरिष्ठ अध्यापक (भूगोल) के पद पर पदोन्नति श्री सालिगराम कुमरे की प्रतिस्थापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहाई विकास खंण्ड धनोरा की गई थी। श्री शालिगराम कुमरे के आवेदन पर विचार करते हुए उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगहाई मे भूगोल विषय संचालित न होने एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सिवनी के पत्र क्रमांक 29 13/द्वारा दिए गए अभीमत तथा जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी के पत्र क्रमांक 7038 दिनांक 4.10.2014 के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरलांजी में वरिष्ठ अध्यापक (भूगोल)के रिक्त पद पर दी गई जानकारी एवं अभिमत अनुसार कुमरे वरिष्ठ अध्यापक की पद स्थापना में संशोधित करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरलांजी विकासखंड केवलारी में प्रतिस्थापना की जाती है। इसमें प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय/आदिवासी विकास विभाग मध्य प्रदेश भोपाल की ओर सूचना दी गई है। इस प्रकार प्रशासन के छै प्रशासनिक अधिकारी आपस में मिलजुल कर भ्रष्टाचार करते हुए बिना नियम के 6 माह में प्रमोशन का लाभ देकर अंधेर गर्दी कर डाले हैं और प्रकार से 11 वर्षों से संवैधानिक प्रमोशन का 15 शिक्षक लाभ ले रहे हैं। इसमें प्रति माह शासन की लूट हो जा रही है। ऐसी लूट अंधेर गर्दी करते हुए बड़ी बेशर्मी से प्रतिमाह हो रही है। 15 शिक्षकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा होने वाली निरंतर लूट पर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए किस्तों में समाचार लिखकर जनता एवं शिक्षा विभाग की आंख खोलने का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्रदेश में अराजकता का शासन होकर स्वयं शासन ही लूट का शिकार हो रहा है। वहां जनता का बुरा हाल होकर जनता जनार्दन भी पग- पग पर लूट का शिकार हो रही है। कहने का तात्पर्य यह है कि जब शासन को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तब जनता की दुर्दशा होना निश्चित है। (अब न्याय हुआ है अंधा कानूनी अर्थी को जनता का कंधा) नगर बरघाट जिला सिवनी मध्य पदेश से "एस दास" की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form