सिवनी पुलिस का बड़ा धमाका: ₹1.08 करोड़ की सनसनीखेज डकैती का 24 घंटे में पर्दाफाश, DGP और ADG ने 39 पुलिसकर्मियों को दिया नकद इनाम
सिवनी। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (ग्राम भोंगाखेड़ा) पर व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंककर हुई ₹1.08 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी की डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन में गठित 10 विशेष टीमों ने 200 से अधिक CCTV कैमरों को खंगालते हुए सभी 7 आरोपियों को धर दबोचा और 100% माल (26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोना, नकदी और वाहन) बरामद किया।
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री कैलाश मकवाणा एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG जबलपुर ज़ोन) श्री प्रमोद वर्मा द्वारा सिवनी पुलिस के कुल 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
पुरस्कृत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी
DGP (पुलिस मुख्यालय, भोपाल) द्वारा स्वीकृत नकद पुरस्कार (06 अधिकारी/कर्मचारी):
* निरीक्षक सतीश तिवारी (थाना प्रभारी, कोतवाली): ₹5,000
* निरीक्षक चैनसिंह उईके (थाना प्रभारी, डूण्डासिवनी): ₹5,000
* उप निरीक्षक मनोज कुमार जंघेला (थाना प्रभारी, बंडोल): ₹4,000
* सहा. उप निरीक्षक राजेन्द्र ठाकुर (थाना बंडोल): ₹3,000
* प्रधान आरक्षक (400) अजय बघेल (सायबर सेल सिवनी): ₹2,000
* आरक्षक चालक पंकज शर्मा (यातायात थाना सिवनी): ₹1,000
ADG (जबलपुर ज़ोन) द्वारा स्वीकृत नकद ईनाम (33 अधिकारी/कर्मचारी):
* निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्तर:
* श्री मोहनीस बैस (थाना प्रभारी बरघाट) - ₹2,000
* श्री ओमेश्वर ठाकरे (कंट्रोल रूम प्रभारी) - ₹2,000
* श्री विजय बघेल (यातायात प्रभारी) - ₹2,000
* श्री आशीष धुर्वे (थाना प्रभारी आदेगांव) - ₹1,500
* श्री नीरज दुबे (प्रभारी डी.एस.बी.) - ₹1,500
* श्री सुक्कू लाल उईके (थाना छपारा) - ₹1,500
* सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर (प्रत्येक को ₹1,000):
* श्री देवेन्द्र जायसवाल (सायबर सेल)
* श्री संजय बघेल (थाना डूण्डासिवनी)
* श्री शिवेन्द्र वसूले (थाना बंडोल)
* श्री छोटे लाल कुलस्ते (थाना बंडोल)
* प्रधान आरक्षक (Head Constable) स्तर (प्रत्येक को ₹750):
* श्री दीपक पवार, श्री मूल सिंह, श्री संतोष साहू, श्री शिवदीप ठाकुर, श्री दीपेश रघुवंशी, परवेज सिद्दीकी, श्री संदेश परतेती, श्री रजनीकांत ठाकुर, श्री सत्येंद्र चंद्रवंशी, श्री नौशाद खैरो, श्री सुन्दर श्याम तिवारी, श्री मुकेश विश्वकर्मा, श्री अभिराज राजपूत, श्री अवधेश बघेल, श्री लक्ष्मी चंद्रवंशी, श्री जयेन्द्र बघेल।
* आरक्षक / महिला आरक्षक (Constable) स्तर (प्रत्येक को ₹500):
* श्री विजय मर्रापा, श्री संजू उईके, श्री इंद्रभानशाह मर्सकोले, श्री देवेन्द्र सनोडिया, श्रीमती दीपाली बघेल, श्रीमती रूकमणी डेहरिया, श्रीमती बबिता अहिके।
एसपी श्री कृष्ण लालचंदानी ने समस्त पुरस्कृत टीम को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
#SeoniPolice #MPPolice #DGP_MP #JabalpurZone #SeoniNews #CrimeSolved #PoliceExcellence #MadhyaPradeshPolice #KrishanaLalchandani #JansamparkMP