सिवनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई:जुआ और अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश,9 आरोपी गिरफ्तार

 

सिवनी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 सटोरिये गिरफ्तार, 55 लीटर अवैध शराब जब्त

सिवनी: जिले में जुआ-सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में की गई इस त्वरित कार्रवाई में 9 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं 11 ठिकानों पर दबिश देकर 55 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमन होटल, जिंदल अस्पताल के पीछे और न्यू लाइफ जियारतनाका शराब दुकान के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखी जा रही है। सूचना पर तुरंत टीम गठित कर रेड मारी गई, जहां से 9 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इनके पास से ₹5,200 नकदी और सट्टा पर्चियां जब्त कर सट्टा एक्ट के तहत 9 मामले दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

 * दीपक सिंह ठाकुर (43 वर्ष), निवासी महाराजबाग, भैरोगंज
 * सुखराम इनवाती (70 वर्ष), निवासी हड्डी गोदाम
 * शंकर बेन (55 वर्ष), निवासी मंगलीपेठ
 * अनिल यादव (38 वर्ष), निवासी बरघाट नाका
 * धनीराम नागोतिया (50 वर्ष), निवासी भैरोगंज
 * ओम कोष्टा (29 वर्ष), निवासी मंगलीपेठ
 * शादाब खान (29 वर्ष), निवासी दीवान मोहल्ला, शुक्रवारी


 * गजेन्द्र कोष्टी (72 वर्ष), निवासी आजाद वार्ड
 * ज्योति नंदवार (52 वर्ष), निवासी मंगलीपेठ
सट्टा के साथ-साथ पुलिस ने गंज और आसपास के 11 ठिकानों पर छापेमारी कर 55 लीटर अवैध शराब बरामद की। इस मामले में 11 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


इस पूरी कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राजेश शर्मा सहित पुलिस टीम के कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form