(कुरई)रॉन्ग साइड से आई कार ने ग्रामीण को 50 फीट तक घसीटा; नाली में घुसी गाड़ी, हालत गंभीर**

 


 **रॉन्ग साइड से आई कार ने करकोटी के ग्रामीण को मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटा**

 * **स्थानीय निवासी हुआ शिकार:** 

ताजा जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ व्यक्ति पास के ही करकोटी गांव का स्थानीय निवासी है, जो सड़क किनारे पैदल चल रहा था


  **खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा मंजर:**

 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक सफेद रंग की ईकोस्पोर्ट कार (MH 20 CS 5157) खाली सड़क पर अचानक रॉन्ग साइड में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार घायल ग्रामीण को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए सड़क के नीचे जंगल में बनी नाली में जा घुसी।


  **पिकअप से अस्पताल ले गया चालक:**

 दुर्घटना के बाद खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े। कार चालक ने घायल ग्रामीण को एक पिकअप वाहन में लादा और इलाज के लिए धोबीसर्रा की ओर रवाना हुआ।

  **फॉरेस्ट नाके के पास पूछ रहा था अस्पताल:** 

स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त चालक धोबीसर्रा में फॉरेस्ट नाके के सामने रुककर लोगों से इलाज के लिए अस्पताल का पता पूछ रहा था। पुलिस को घटना की वर्तमान जानकारी नहीं दी गई न हीं एम्बुलैंस बुलाया गया 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form