देश में बेरोजगारों की संख्या विशाल है और सैकड़ो नहीं वरन लाखों अवैध नौकरीयां संचालित कैसे हो सकती है? क्या इसमें प्रशासन और शासन जिम्मेदार नहीं है ?
बेरोजगारों की छाती पर मूंग दलने वालों को होश में आना चाहिए ,क्योंकि समय करवट ले रहा है! इसमें लूटने या लूटवाने वाले दोनों पक्षों पर अत्यधिक गंभीर कार्यवाही होगी।
जिसे कुछ लोग आसमानी न्याय एवं कुछ लोग बिना आवाज की लाठी का न्याय कहते हैं।ऐसों को धिक्कार है ,जो बेरोजगारों के घावों पर नमक छिड़क कर अवैध नौकरियां करने वाले गुलछर्रे उड़ा रहे हैं उन लोगों पर जो लाखों लोगों को अवैध नौकरी करा - करा कर अपने पाप के या गुनाह के घड़े भर रहे हैं। निर्बल का बल ईश्वर होता है परंतु अवैध नियुक्ति संचालकों का क्या-क्या होता है बस यही जनता की प्रबल इच्छा है।
प्रदीप सिंह उपवन मंडल अधिकारी दक्षिण सामान वन मंडल देवरी जिला सागर मध्य प्रदेश है, जो वन विभाग मध्य प्रदेश के माध्यम से शासन और प्रशासन को लूटने वालों में छटवे अभियुक्त है।
यह वर्षों की मेहनत(सन 2014) से सप्रमाणित खोजी पत्रकारिता सिद्ध कर रही है। मध्य प्रदेश राज्य वन सेवा आयोग को धोखा देकर तथा रिश्वत या घूस देकर उक्त "अभियुक्त" मौज कर रहे हैं, क्योंकि ये उत्तर प्रदेश राजवंश सेवा आयोग के अंतर्गत आते हैं ।
वरिष्ठा सूची दिनांक एक अप्रैल सन 2021 की स्थिति में इनका गृह जिला इलाहाबाद और उत्तर प्रदेश राज्य है। अतः इन्हें जेल में डाला जाना छोड़कर वन विभाग के उच्च अधिकारी रिश्वत ले -लेकर शिकायतों को रोकते जा रहे हैं। इन्हें विशाल बेरोजगारों की बद्दुआ, बुरा हाल करेगी ।
बस...... जनता अब ऊपर वाले (सबका मालिक एक)सब बापों के >बाप जी< के न्याय को देखना चाह रही है।
शासन प्रशासन जनता को उल्लू बना- बनाकर अपने पीछे घूमने वाले, मीठे बोल बोलते हैं और ये कपटीले बोलों से जनता ऊब चुकी है। जनता आसमानी कार्यवाही के लिए अब "बिलक" (बुरी तरह रोना )उठी है ।
देखना है कि कब, क्या कैसा- कैसा होता है।
अंदर की मवाद नहीं निकालने से शासन प्रशासन अपने कर्तव्य पथ से उल्टे चल रहे हैं भ्रष्ट आचरण की सड़ान्ध का "उन्मूलन" आवश्यक है और यह कार्य ईश्वरी सत्ता जरूर करेंगी, क्योंकि उसने भारत को चुन लिया है। इसलिए जनता को धोखा देकर, जनता से सलामी लेने वालों की खैर या सलामती ज्यादा दिन की नहीं है।
"जब-जब हो ही धर्म (न्याय )की हानि। तब तब बाढ़ई पाप असुर अभिमानी।।"(भ्रष्टाचारी )इस प्रकार यह रूलिंग एक्ट का समय तिल मिलमिलाता हुआ आने को आतुर हो रहा है ।
जनता की प्रार्थना ही रंग लाएगी। जनता के दर्द पर ऊपर वाला ही, सच्चा न्याय करता है। अब सभी भविष्यवाणी कर्ताओं की भविष्यवाणी सत्य साबित होगीं ।
भविष्यवक्ताओं की आड़ में काल्पनिक भविष्यवक्ता या नास्त्रेदमस जैसे भविष्यवक्ता पर फेक न्यूज़ देने वालों पर भी आसमानी करवाई होने की भविष्यवाणी हुईं है।
देखना ही बाकी है। सुपर पावर आसमानी आदेश से ही भारत को मिलेगा क्योंकि अभीगत गति का खेल सत्य से मेल और झूठों को काल की जेल। इसीलिए >सत्यमेव जयते<
"सुशील चौरसिया जी की रिपोर्ट"