लखनादौन पुलिस का बड़ा खुलासा: NH-44 पर ₹5 लाख की लूट करने वाली केरल की अंतर्राज्यीय गैंग के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
सिवनी (म.प्र.)। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी लखनादौन श्री अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस टीम ने NH-44 पर हुई ₹5 लाख की लूट का खुलासा करते हुए केरल की अंतर्राज्यीय गैंग के 3 आरोपियों को त्रिशूर (केरल) से गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
दिनांक 31/08/2026 की रात मड़ई टोल प्लाजा के पास फरियादी सगताराम की क्रेटा कार को इनोवा और वैगनआर सवार बदमाशों ने घेरकर लोहे की पाइप से हमला किया और कार में रखे ₹5 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना लखनादौन में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई
* 150 CCTV फुटेज: विशेष टीम ने घटना से जुड़े 150 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और सुराग मिलते ही केरल के लिए रवाना हुई।
* त्रिशूर से गिरफ्तारी: पुलिस टीम ने त्रिशूर से 3 आरोपियों—प्रवीण (कोडकारा), जिजो के.जे. (अलूर), और अरुण पी.सी. (मनाकुलंगारा)—को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया।
* मास्टरमाइंड की तलाश: पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड सलीश के.वी. है, जिसकी अन्य साथियों, प्रयुक्त वाहनों (इनोवा व वैगनआर) तथा लूट की रकम के साथ तलाश जारी है।
* आपराधिक पृष्ठभूमि: गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर केरल के थाना कोडकारा, अलूर और चलाकुडी में आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला व पुलिस एक्ट के कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
#CMMadhyaPradesh #mppolice #MPPoliceDeptt #PHQ_Editorial #IGP_Jabalpur_MP #DigChhindwara #KrishanaLalchandani #JansamparkMP #projsseoni #SeoniPolice #SeoniNews #CrimeNews #NH44Loot Case