सिवनी में 'पुल नहीं तो वोट नहीं': धनई नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, चुनाव बहिष्कार की दी चेतावनी!

 

(साभार प्रभाकर बिसेन जी सोसल मीडिया हेडंल)

धनई नदी पर पुल न बनने से आक्रोशित ग्राम बनाथर के ग्रामीणों ने छेड़ा आंदोलन, 'पुल नहीं तो वोट नहीं' का दिया नारा; प्रभाकर बिसेन जी की शोसल मिडिया पोस्ट से मामला आया सामने।

सिवनी जिले की ग्राम पंचायत बनाथर के गुरेरा रैयत और गुरेरा माल गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने धनई नदी पर पुल निर्माण की दशकों पुरानी मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोशल मीडिया पर प्रभाकर बिसेन द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने आगामी चुनावों में मतदान बहिष्कार का ऐलान करते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।

ग्रामीणों की मुख्य समस्याएं

 * शिक्षा पर असर: कक्षा 8वीं के बाद बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए उफनती नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में जलस्तर बढ़ने से बच्चों का स्कूल जाना जानलेवा साबित होता है।


 * स्वास्थ्य सेवाओं में बाधा: नदी पर पुल न होने से आपात स्थिति और प्रसव के दौरान 108 एम्बुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है।

 * दैनिक आवगमन प्रभावित: रोजाना के काम-काज और बाजार आने-जाने के लिए ग्रामीणों को भारी जोखिम उठाना पड़ता है।

'पुल नहीं तो वोट नहीं' का अल्टीमेटम

ग्रामीणों ने एकजुट होकर साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन ने धनई नदी पर जल्द पुल निर्माण की ठोस पहल नहीं की, तो वे आगामी चुनावों में पूरी तरह मतदान का बहिष्कार करेंगे।

(क्रेडिट: प्रभाकर बिसेन)

#ग्रामीणों कीआवाज़ #पुल नहीं तो वोट नहीं #बनाथरआंदोलन #सिवनी न्यूज़ #मध्यप्रदेश समाचार #विकास की मांग #शिक्षाकाअधिकार #स्वास्थ्य सुविधाएं #एम्बुलेंसकीपहुँच #नदी पर पुल 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form