बरघाट निषादराज कार्यालय में गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजा रोहण।

 

बरघाट: निषादराज कार्यालय में गरिमामय माहौल में हुआ ध्वजारोहण

बरघाट (मध्य प्रदेश): बरघाट स्थित निषादराज कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता  दिवस का पावन पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर को राष्ट्रध्वज के रंगों वाले गुब्बारों और झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया था।

समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, महात्मा गांधी और डॉ. बी.आर. अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोचार व राष्ट्रीय गीतों की गूंज के बीच आन-बान-शान से राष्ट्रध्वज फहराया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने फहराते तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान का गायन किया।

ध्वजारोहण के उपरांत आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद किया और समाज में एकता, सद्भाव व राष्ट्र सेवा का संदेश दिया।


कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, समाज के गणमान्य व्यक्ति, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form