सिवनी और बालाघाट के सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद, संयुक्त समन्वय बैठक आयोजित


 

सिवनी:

कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरवानी में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. पंकज दुबे की अध्यक्षता में एक अंतर-जिला संयुक्त समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सिवनी और बालाघाट जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में मलेरिया के प्रसार को रोकना और स्वास्थ्य निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना था।

बैठक में दोनों जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और मैदानी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्देश:

 * सक्रिय मरीज खोज (Fever Survey): सीमावर्ती गांवों में बुखार से पीड़ित हर मरीज की सक्रिय रूप से पहचान कर उनकी त्वरित मलेरिया जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


 * आवागमन पर निगरानी: अन्य जिलों या राज्यों में आने-जाने वाले ग्रामीणों के बीच चलाए जा रहे फीवर सर्वे का नियमित फॉलोअप लेने पर जोर दिया गया।


 * त्वरित कार्रवाई: CMHO डॉ. पंकज दुबे ने स्वास्थ्य अमले को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध मामले में तुरंत जांच व उपचार प्रदान करने की हिदायत दी।
इस समन्वय बैठक में सहायक जिला मलेरिया अधिकारी (सिवनी) श्रीमती एस. मर्सकोले, मलेरिया निरीक्षक (कटंगी) श्री जी.आर. भलावी, वीबीडीटीएस (कुरई) श्री नितिन करिया, सेक्टर सुपरवाइजर (पिपरवानी) श्री आर.एस. डोंगरे समेत क्षेत्र की एएनएम, आशा सुपरवाइजर और आशा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form