**लगातार बारिश से किसानों को मिली बड़ी राहत।
**बरघाट/सिवनी।** पिछले दो दिनों से क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी लौटा दी है। लंबे इंतजार के बाद मौसम के इस बदले मिजाज से तपती गर्मी और सूखे के संकट से जूझ रहे अन्नदाताओं ने बड़ी राहत की सांस ली है।
किसानों का कहना है कि इस बारिश से खेतों में नई जान आ गई है। पानी की कमी के कारण जो फसलें मुरझा रही थीं, उन्हें अब संजीवनी मिल गई है। किसानों के मुताबिक, "दो दिन की इस बरसात से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे अब 'परहा' (धान की रोपाई/बोआई का काम) आसानी से शुरू किया जा सकता है।"
इस बारिश ने न केवल फसलों को सूखने से बचाया है, बल्कि कृषि कार्यों में भी तेजी ला दी है। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब किसान पूरी संतुष्ट और उम्मीद के साथ अपने खेतों की ओर रुख करने लगे हैं।