भारत की जानकारी 2027 हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।






 भारत की जानकारी 2027 हेतु प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।


विकास खंड बरघाट अंतर्गत जनगणना के प्रथम चरण मकान सुचिकरण हेतु लगभग 400 प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का तीन बैच में प्रशिक्षण पी एम श्री शास कन्या विद्यालय बरघाट में सम्पन्न हुआ। 


इस पूरे प्रशिक्षण का आयोजन जनगणना चार्ज अधिकारी/तहसीलदार महोदय सुश्री पूजा राणा के मार्गदर्शन में किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 15/04/2026 से दिनांक 25/04/2026 तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण तीन बैच बनाकर सम्पन्न किया गया।यह प्रशिक्षण प्रातः 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक के समय में आयोजित हुआ जिसमें सभी प्रतिभागीयो को चाय एवं भोजन की व्यवस्था की गई। 


तीन बैच में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु 6 फील्ड ट्रेनर ( मास्टर ट्रेनर) जिनमें श्री प्रमोद कुमार मेश्राम, श्री रघुवीर चौधरी, श्री यूनेश तुरकर, श्री संजय राउत, श्री अभिषेक डोंगरे एवं श्री भागवत देशमुख ने सभी प्रतिभागीयो को डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रथम चरण में किए जाने वाले जनगणना कार्य की समस्त विषय वस्तु, किस प्रकार से कार्य किया जाना है, क्या सावधानियां बरती जाना है तथा डिजिटल माध्यम से 34 प्रश्नों को कैसे पूर्ण किया जाना है स्वयं कार्य करके जाना और प्रशिक्षण में फील्ड में जाकर विभिन्न 34 प्रश्नों को कैसे पूरा करना है कि जानकारी प्राप्त की गई। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना चार्ज अधिकारी महोदय सुश्री पूजा राणा द्वारा सतत निरीक्षण एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा उनकी उपस्थिति एवं प्रतिभागियों से सहज एवं सरल तरीके से बातचीत से प्रशिक्षण में कोई भी समस्या नहीं आई। 


इस पूरे प्रशिक्षण में तहसील कार्यालय बरघाट के कर्मचारीयों ने, जिनमें विकास चौहान,शेखर चौहान,निलेश अगासे ने प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
यहां यहां ये बता दे कि जनगणना का प्रथम चरण का कार्य दिनांक 1 मई से 30 मई तक किया जाना है, जिसमें प्रगणक और सुपरवाइजर मिलकर इस कार्य को पूर्ण करने में अपनी भूमिका निभाएंगे। जनगणना का प्रथम चरण में इस बार सभी नागरिकों को अपने मकान/परिवार की स्व-गणना का विकल्प दिया गया है जिसे 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पोर्टल के माध्यम से अपनी स्व गणना की जा सकती है। इस हेतु सभी नागरिक स्व गणना अवश्य करें ऐसी अपील चार्ज अधिकारी महोदय द्वारा की गई है। महोदय द्वारा की गई है।



(पत्रकार संजीव चौहान की रिपोर्ट )

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form