महुआ के पेड़ के निचे झाड़ती हुईं महिला पर बाघ का आक्रामक हमला।


 बरघाट: (पाढंरवानी ग्राम पंचायत)महुआ के पेड़ के निचे झाड़ने गई महिला पर बाघ का हमला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव

बरघाट (सिवनी)। दक्षिण सामान्य वनमंडल के अंतर्गत आने वाली बरघाट तहसील के ग्राम पंचायत पांढरवानी में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ महुआ बीनने के लिए पेड़ के निचे झाड़ने गई एक महिला पर वन्य प्राणी (संभावित बाघ) ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वन्य प्राणी का हमला इतना भयावह था कि महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।

घटना का विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांढरवानी निवासी संगीता चौधरी (पति भूपेंद्र चौधरी) अपने परिवार के साथ गांव के पास स्थित श्मशान घाट के पीछे वन क्षेत्र में महुआ बीनने  पेड़ झाड़ने गई थीं। सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच, जब भोजन का समय हुआ, तो संगीता ने अपने पति और बच्चों से घर जाकर खाना और पानी लाने को कहा।

जब परिवार के सदस्य घर चले गए और संगीता जंगल में अकेली रह गईं, तभी घात लगाकर बैठे हिंसक वन्य प्राणी ने उन पर हमला कर दिया।

हृदयविडरक दृश्य

जब परिजन वापस लौटे, तो वहां का दृश्य देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वन्य प्राणी ने महिला को अपना निवाला बना लिया था। बताया जा रहा है कि महिला का शरीर कमर से नीचे पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था। हमले में महिला के दोनों पैरों की पिंडलियां धड़ से अलग पाई गईं और शरीर का मांस भी जंगली जानवर द्वारा खा लिया गया था।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है। क्षेत्र में लगातार वन्य प्राणियों की सक्रियता से ग्रामीणों में डर के साथ-साथ प्रशासन के प्रति आक्रोश भी देखा जा रहा है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

> नोट: वन विभाग ने ग्रामीणों को अकेले जंगल की ओर न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form