बरघाट (खूंट)पावन रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहकार परिवार में संपन्न हुआ मंगल विवाह


 

पावन रामनवमी के शुभ अवसर पर मोहनकर परिवार में संपन्न हुआ मंगल विवाह

बरघाट (सिवनी): मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव 'रामनवमी' के पावन पर्व पर क्षेत्र में चहुंओर उत्साह का माहौल रहा। इसी भक्तिमय और मांगलिक अवसर पर ग्राम-खूंट (कॉलोनी) निवासी श्री जागेश्वर जी मोहनकार की सुपुत्री लेखनी (दीपिका)का विवाह संस्कार अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

धार्मिक उल्लास के बीच गूंजी शहनाइयां

शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को रामनवमी के शुभ मुहूर्त में विशाल और लेखनी परिणय सूत्र में बंधे। इस वैवाहिक कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों का सुंदर संगम देखने को मिला। मोहनकर परिवार द्वारा आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इष्ट-मित्रों और सगे-संबंधियों ने शिरकत कर नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।

क्षेत्र में खुशी का माहौल

राम जन्मोत्सव के साथ विवाह की खुशियां मिलने से पूरे परिवार और ग्रामवासियों में दोगुनी प्रसन्नता देखी गई। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद अतिथियों के लिए प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया। मोहनकार परिवार ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form