ब्रेकिंग न्यूज़: बरघाट में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 5000 की रिश्वत लेते सहायक सचिव रंगेहाथ गिरफ्तार
बरघाट (सिवनी): भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में जबलपुर लोकायुक्त की टीम को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। सिवनी जिले के बरघाट जनपद अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत साल्हे (कोसमी) में लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर सहायक सचिव को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों दबोचा है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत साल्हे (कोसमी) के सहायक सचिव उमेन्द्र पारधी द्वारा एक हितग्राही से पी एम आवास के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। सौदेबाजी के बाद रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 5,000 रुपये देना तय हुआ था।
लोकायुक्त ने बिछाया जाल
हितग्राही की शिकायत पर जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। जैसे ही सहायक सचिव उमेन्द्र पारधी ने हितग्राही से 5,000 रुपये की नगद राशि स्वीकार की, पहले से मुस्तैद लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगेहाथों पकड़ लिया।
मौके पर कार्रवाई जारी
पकड़े जाने के बाद लोकायुक्त टीम द्वारा सहायक सचिव के उपर फिलहाल टीम द्वारा बरघाट रेस्ट हाउस में कागजी कार्रवाई और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की गई है।
इस कार्रवाई के बाद से पूरे जनपद क्षेत्र के भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बने रहे आगामी समाचार डीडी इंडिया न्यूज़ के साथ!
