भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरकारी बजट: बिना पानी की निकासी के बना दिया 20 लाख का 'अदृश्य' पुल
कटंगी (बालाघाट): मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले की तहसील कटंगी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कालेमाती टेकाड़ी में शासन की जनकल्याणकारी योजना 'मनरेगा' के नाम पर लाखों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ बोरी खेड़ा-जोगा टोला मुख्य मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते पर एक ऐसे पुल का निर्माण किया गया है, जिसकी न तो कोई उपयोगिता है और न ही गुणवत्ता।
भ्रष्टाचार के मुख्य बिंदु:
* अनुपयोगी स्थान: पुल के दोनों ओर सिर्फ खेत हैं, पानी की कोई निकासी नहीं है।
* शून्य गुणवत्ता: 18-20 लाख की लागत वाले पुल में न लोहा लगा है, न स्लैब; सिर्फ मुरूम भरकर खानापूर्ति की गई है।
* अपारदर्शी कार्य: शिलान्यास पट्टिका को जानबूझकर खाली (ब्लैकं) रखा गया है ताकि तकनीकी जानकारी छिपाई जा सके।
मांग: ग्रामीण जनता इस कार्य के भौतिक सत्यापन, मूल्यांकन की जांच और दोषी सरपंच-सचिव सहित संबंधित अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई व राशि वसूली की मांग करती है।
#Balaghat #MadhyaPradesh #Corruption #MNREGA #Jansunwai #CollectorBalaghat #CEOZilaPanchayat #MPGovt #CMOMadhyaPradesh #PanchayatiRaj #CorruptionFreeIndia #Katangi #JanHitatay
बने रहे आगामी समाचार डीडी इंडिया न्यूज़ के साथ
डीडी इंडिया न्यूज़ सिवनी
