सिवनी की अनुविभागीय अधिकारी पूजा पाण्डें निलंबित, मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित


 *सिवनी की अनुविभागीय अधिकारी पूजा पाण्डेय निलंबित, मुख्यालय भोपाल स्थानांतरित*


गंभीर कदाचार और संदिग्ध आचरण के चलते हुई कार्रवाई
भोपाल/सिवनी (मध्य प्रदेश): पुलिस महानिदेशक, मध्य प्रदेश, ने सिवनी की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्रीमती पूजा पाण्डेय (डीजीडी/डी-18) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 08.10.2025 की रात को एनएच-44 बाईपास सिवनी में एक चेकिंग के दौरान पकड़ी गई राशि के संबंध में प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचार और संदिग्ध आचरण प्रदर्शित करने के कारण की गई है।


पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा (भा.पु.से.) द्वारा 10.10.2025 को जारी "आदेश" के अनुसार, श्रीमती पूजा पाण्डेय को म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) (क) के तहत निलंबित किया गया है।


    निलंबन और मुख्यालय:


निलंबन की अवधि में श्रीमती पूजा पाण्डेय का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय, भोपाल रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

आदेश की प्रति सूचना और आवश्यक कार्यवाही हेतु अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह), पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, उप पुलिस महानिरीक्षक छिंदवाड़ा रेंज, जिला पुलिस अधीक्षक सिवनी सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है।

पृष्ठभूमि:

यह निलंबन एक बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है, जिसमें हवाला से जुड़ी एक बड़ी राशि की जब्ती में अनियमितताओं और कदाचार के आरोप लगे हैं, जिसके बाद 10.10.2025 को यह आदेश जारी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान विभागीय जांच भी की जाएगी। बने रहे आगामी समाचार डीडी इंडिया न्यूज़ के साथ।



            {देवानंद नांदने की रिपोर्ट}

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form