सिवनी: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न, नरेश सिंह राजपूत बने निर्विरोध जिलाध्यक्ष, शुभम सोनी को मिली जिला सचिव की जिम्मेदारी
सिवनी | 13 नवंबर 2026
जिले के निजी विद्यालय संचालकों के प्रमुख संगठन 'प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन संचालक मंच' (जिला सिवनी) की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन 12 नवंबर 2026 को आशीर्वाद पैलेस, सिवनी में एक बेहद उत्साहपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया और निर्धारित नियमों के तहत हुए इस चुनाव में जिलेभर के समस्त विकासखंडों से बड़ी संख्या में विद्यालय संचालकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने में जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेष तिवारी, जनक तिवारी एवं शिवकुमार हरिनखेड़े ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक घोषणा की गई।
नव-निर्वाचित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी:
सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक मतदान के माध्यम से चुनी गई नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी शामिल हैं:
जिलाध्यक्ष: श्री नरेश सिंह राजपूत (संचालक, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, बरघाट)
जिला उपाध्यक्ष: श्री राजेश बघेल (संचालक, विनर कॉन्वेंट स्कूल, सिवनी)
जिला कोषाध्यक्ष: श्री आदित्य बिसेन (श्रीराम हायर सेकेंडरी स्कूल, बरघाट)
जिला सचिव: श्री शुभम सोनी (टाइनी टॉट्स स्कूल, छपारा)
संयुक्त सचिव: श्री योगेंद्र यादव (फर्स्ट स्टेप इंग्लिश स्कूल, लखनादौन)
कोर कमेटी सदस्य: श्री बलिराम यादव (मां शारदा शिशु विद्या मंदिर, पोंडी, घंसौर) एवं श्री अभिषेक जैन (विद्यासागर हाई स्कूल, धनौरा)
संगठन की मजबूती और एकजुटता पर जोर
निर्वाचन परिणाम आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन की एकजुटता, निजी विद्यालय संचालकों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपसी समन्वय जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरेश सिंह राजपूत ने सभी 8 विकासखंडों से पधारे संचालक साथियों, ब्लॉक अध्यक्षों, चुनाव अधिकारियों एवं समस्त सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि "विगत 10 वर्षों से जिस प्रकार आप सभी ने पूर्ण मनोयोग से संगठन को अपना अमूल्य समय और मार्गदर्शन दिया है, वैसी ही अपेक्षा यह नवगठित कार्यकारिणी भी करती है। पदों और व्यक्तियों का परिवर्तन संगठन की स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु हम सब इस संगठन की स्थायी पूंजी हैं। हमारा मुख्य ध्येय संगठन को और अधिक मजबूत करना है।"
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने यह भी दोहराया कि यह संगठन किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जिले के प्रत्येक निजी विद्यालय संचालक का साझा मंच है, जिसकी असली ताकत इसकी एकजुटता और सदस्यों की सक्रिय सहभागिता में निहित है। इस सफल और लोकतांत्रिक निर्वाचन से जिले के निजी विद्यालय संचालकों में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
डॉ संजीव चौहान
विशेष पत्रकार