सिवनी में आधार सेवा केन्द्र का भव्य शुभारंभ

 

*सिवनी में आधार सेवा केंद्र का भव्य शुभारंभ*


*कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार IAS, श्री सुमित मिश्रा, निदेशक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), राज्य कार्यालय, भोपाल एवं विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन’ ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ*


सिवनी, 2 नवंबर 2026

जिले के नागरिकों को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने एवं उनकी समस्याओं के निराकरण की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से सिवनी में नवीन आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ 2 नवंबर 2026 को गरिमामय समारोह में किया गया।


इस अवसर पर सिवनी जिला कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार (IAS), श्री सुमित मिश्रा, निदेशक, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), राज्य कार्यालय, भोपाल एवं सिवनी विधायक श्री दिनेश राय ‘मुनमुन’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।


अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर आधार सेवा केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुचारु आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार ने स्वयं के बायोमैट्रिक अपडेट भी कराया । 


*नागरिकों को मिलेंगी बेहतर आधार सेवाएं*


नवीन आधार सेवा केंद्र के माध्यम से जिले के नागरिकों को आधार नामांकन, आधार में पता, मोबाइल नंबर एवं अन्य जनसांख्यिकीय विवरणों में संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार से संबंधित विभिन्न सेवाओं का लाभ UIDAI के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुसार उपलब्ध कराया जाएगा।


इस केंद्र की स्थापना से सिवनी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही आधार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण एवं नागरिकों को उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलेगी।


*सिवनी आधार सेवा केंद्र सिवनी का पता*


अनंतम बिल्डिंग, प्रथम तल, सिंधी कॉलोनी, सोमवारी चौक रोड, भैरोगंज, सिवनी, मध्य प्रदेश 480661


*नागरिकों से अपील*


जिले के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे आधार संबंधी सेवाओं का लाभ लेने के लिए सिवनी आधार सेवा केंद्र पर पहुंचें तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आधार संबंधी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण कराएं।


यह केंद्र जिले में नागरिकों को सुलभ, व्यवस्थित एवं बेहतर आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।


          डॉ संजीव चौहान

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form