*राहुल प्रकाश का तबादला, लेकिन बरघाट में उनके कार्य रहेंगे यादगार*
*बरघाट को मिली नई ऊर्जा,! प्रकाश के कार्यकाल की हर ओर चर्चा*
बरघाट(सिवनी)/ बरघाट को नई ऊर्जा देने वाले अभियंता राहुल प्रकाश का तबादला, विकास कार्यों की छोड़ गए अमिट छाप,विद्युत व्यवस्था सुधार से लेकर वोल्टेज समस्या के समाधान तक, एक वर्ष के कार्यकाल में जीता जनता का विश्वास, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के बरघाट वितरण केंद्र में लगभग एक वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद सहायक अभियंता राहुल प्रकाश का स्थानांतरण लखनादौन हो गया है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही बरघाट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई। उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी बताया है। बरघाट जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में कार्य करना किसी भी अधिकारी के लिए आसान नहीं माना जाता। बढ़ती विद्युत मांग, वोल्टेज की समस्याएं, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ता भार और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राहुल प्रकाश ने अपनी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और मैदानी स्तर पर सक्रियता से अलग पहचान बनाई।
*कार्यालय तक सीमित नहीं रहे, समस्याओं के बीच पहुंचे अधिकारी*
बरघाट क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि राहुल प्रकाश उन अधिकारियों में शामिल रहे जिन्होंने केवल कार्यालय में बैठकर कार्य नहीं किया, बल्कि विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलते ही स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समाधान सुनिश्चित कराया। यही कारण रहा कि कम समय के कार्यकाल में भी उन्होंने जनता के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित किया।
*मॉडल रोड परियोजना में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
बरघाट नगर के मॉडल रोड निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों का विस्थापन बड़ी चुनौती माना जा रहा था। राहुल प्रकाश के मार्गदर्शन में न केवल पुरानी लाइनों को व्यवस्थित रूप से हटाया गया बल्कि नई लाइनें एवं केबलीकरण कर विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया। इससे नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिली।
*वोल्टेज समस्या के समाधान में दिखाई सक्रियता*
उनके कार्यकाल में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कई वोल्टेज समस्याओं का समाधान किया गया। वार्ड क्रमांक 1 में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर वोल्टेज समस्या का निराकरण किया गया। राजराजेश्वरी चौक क्षेत्र में 200 केवीए ट्रांस फार्मर को बढ़ाकर 315 केवीए किया गया। स्टेट बैंक क्षेत्र में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 200 केवीए करने की स्वीकृति दिलाई गई। वार्ड क्रमांक 13 एवं मीडिया वार्ड के लिए नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया। कान्हीवाड़ा रोड पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर को 63 केवीए में परिवर्तित कराया गया।मानेगांव रोड क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों और लाइनों के रखरखाव के माध्यम से वोल्टेज समस्या का समाधान किया गया। ग्राम बोरी के पत्थर टोला में भी 25 केवीए की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया।
*आरडीएसएस योजना के कार्यों को दी गति*
राहुल प्रकाश के कार्यकाल में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस (RDSS) योजना के अंतर्गत बरघाट नगर में नई विद्युत लाइनें बिछाने और केबलीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। वर्तमान में यह कार्य प्रगति पर है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
*जनता ने कहा! ऐसा अधिकारी बार-बार नहीं मिलता*
बरघाट क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने उनके स्थानांतरण पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल प्रकाश ने अधिकारी और जनता के बीच की दूरी को कम किया। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लिया और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी विरले ही देखने को मिलते हैं *राहुल प्रकाश का तबादला, लेकिन बरघाट में उनके कार्य रहेंगे यादगार*
*बरघाट को मिली नई ऊर्जा,! प्रकाश के कार्यकाल की हर ओर चर्चा*
बरघाट(सिवनी)/ बरघाट को नई ऊर्जा देने वाले अभियंता राहुल प्रकाश का तबादला, विकास कार्यों की छोड़ गए अमिट छाप,विद्युत व्यवस्था सुधार से लेकर वोल्टेज समस्या के समाधान तक, एक वर्ष के कार्यकाल में जीता जनता का विश्वास, मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के बरघाट वितरण केंद्र में लगभग एक वर्ष तक अपनी सेवाएं देने के बाद सहायक अभियंता राहुल प्रकाश का स्थानांतरण लखनादौन हो गया है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही बरघाट नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का विषय बन गई। उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए उन्हें एक कर्मठ, संवेदनशील और जनहितैषी अधिकारी बताया है। बरघाट जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में कार्य करना किसी भी अधिकारी के लिए आसान नहीं माना जाता। बढ़ती विद्युत मांग, वोल्टेज की समस्याएं, ट्रांसफार्मरों पर बढ़ता भार और लगातार मिल रही शिकायतों के बीच राहुल प्रकाश ने अपनी कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और मैदानी स्तर पर सक्रियता से अलग पहचान बनाई।
*कार्यालय तक सीमित नहीं रहे, समस्याओं के बीच पहुंचे अधिकारी*
बरघाट क्षेत्र के नागरिकों का कहना है कि राहुल प्रकाश उन अधिकारियों में शामिल रहे जिन्होंने केवल कार्यालय में बैठकर कार्य नहीं किया, बल्कि विद्युत संबंधी समस्याओं की जानकारी मिलते ही स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समाधान सुनिश्चित कराया। यही कारण रहा कि कम समय के कार्यकाल में भी उन्होंने जनता के बीच विश्वास और सम्मान अर्जित किया।
*मॉडल रोड परियोजना में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका*
बरघाट नगर के मॉडल रोड निर्माण कार्य के दौरान विद्युत लाइनों का विस्थापन बड़ी चुनौती माना जा रहा था। राहुल प्रकाश के मार्गदर्शन में न केवल पुरानी लाइनों को व्यवस्थित रूप से हटाया गया बल्कि नई लाइनें एवं केबलीकरण कर विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया गया। इससे नगर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिली।
*वोल्टेज समस्या के समाधान में दिखाई सक्रियता*
उनके कार्यकाल में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से चली आ रही कई वोल्टेज समस्याओं का समाधान किया गया। वार्ड क्रमांक 1 में नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर वोल्टेज समस्या का निराकरण किया गया। राजराजेश्वरी चौक क्षेत्र में 200 केवीए ट्रांस फार्मर को बढ़ाकर 315 केवीए किया गया। स्टेट बैंक क्षेत्र में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर को 200 केवीए करने की स्वीकृति दिलाई गई। वार्ड क्रमांक 13 एवं मीडिया वार्ड के लिए नया 100 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया। कान्हीवाड़ा रोड पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर को 63 केवीए में परिवर्तित कराया गया।मानेगांव रोड क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों और लाइनों के रखरखाव के माध्यम से वोल्टेज समस्या का समाधान किया गया। ग्राम बोरी के पत्थर टोला में भी 25 केवीए की जगह 63 केवीए ट्रांसफार्मर स्वीकृत कराया गया।
*आरडीएसएस योजना के कार्यों को दी गति*
राहुल प्रकाश के कार्यकाल में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस (RDSS) योजना के अंतर्गत बरघाट नगर में नई विद्युत लाइनें बिछाने और केबलीकरण का कार्य प्रारंभ हुआ। वर्तमान में यह कार्य प्रगति पर है, जिससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
*जनता ने कहा! ऐसा अधिकारी बार-बार नहीं मिलता*
बरघाट क्षेत्र के अनेक नागरिकों ने उनके स्थानांतरण पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल प्रकाश ने अधिकारी और जनता के बीच की दूरी को कम किया। उन्होंने शिकायतों को गंभीरता से लिया और समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी विरले ही देखने को मिलते हैं जो अपने व्यवहार और कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं।
*विदाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*
हालांकि स्थानांतरण शासकीय सेवा का नियमित हिस्सा है, लेकिन बरघाट की जनता राहुल प्रकाश के कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखेगी। विद्युत व्यवस्था में किए गए सुधार, जनता के प्रति संवेदन शील व्यवहार और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें क्षेत्र के यादगार अधिकारियों की श्रेणी में खड़ा करती है। बरघाट की जनता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे जहां भी पदस्थ रहें, अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना से लोगों का विश्वास जीतते रहेंगे। कार्यशैली से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं।
*विदाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं*
हालांकि स्थानांतरण शासकीय सेवा का नियमित हिस्सा है, लेकिन बरघाट की जनता राहुल प्रकाश के कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखेगी। विद्युत व्यवस्था में किए गए सुधार, जनता के प्रति संवेदन शील व्यवहार और विकास कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका उन्हें क्षेत्र के यादगार अधिकारियों की श्रेणी में खड़ा करती है। बरघाट की जनता ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे जहां भी पदस्थ रहें, अपनी कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना से लोगों का विश्वास जीतते रहेंगे।